Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhan Bonus on MSP : छत्तीसगढ़ के 27 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, एकमुश्त दी जाएगी धान बोनस की राशि

CM Vishnu Deo Sai Big Announcement for Chhattisgarh Farmers : मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। किसानों को धान की अंतर राशि यानि बोनस राशि (Dhan Bonus on MSP) एकमुश्त दी जाएगी।

Chhattisgarh News : प्रदेश के किसानों से धान (Dhan Bonus on MSP) की खरीदारी सुगमता से की जा रही है, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीद का कार्य लगातार जारी है, और अब तक लगभग 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इसके बदले में 21 लाख से अधिक किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 24,677 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह धान खरीद (Dhan Bonus on MSP) अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

सभी पंजीकृत किसानों के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने (Dhan Bonus on MSP) के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन ऐप (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केंद्रों पर 25 जनवरी 2025 तक उपलब्ध है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार तिथि का चयन कर नियमों के अनुसार धान बेच सकते हैं।

Also Read  Naxli Surrender : बैकफुट पर नक्सली! सुकमा में सक्रिय 6 बड़े इनामी नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश में किया सरेंडर

धान (Dhan Bonus on MSP) की खरीद के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से जारी है। अब तक 81 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) और ट्रांसपोर्ट ऑर्डर (टीओ) जारी किए जा चुके हैं, जिसके बदले में 52 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

यह ध्यान देने योग्य है कि राज्य सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों का पंजीकरण किया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का अनुमान लगाया गया है।

Also Read  Ration Card Renewal Date Extended : राशनकार्डधारियों को सरकार ने दी राहत, अब इस तारीख तक करा सकेंगे नवीनीकरण
किसानों को मिलेगा धान का बोनस (Dhan Bonus on MSP)

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्तमान में प्रदेश के किसानों से केंद्र सरकार की एमएसपी सामान्य धान 2300 प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। जबकि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने 3100 रुपये में खरीदी का वायदा किया है। ऐसे में अंतर की राशि 800 रुपये को बोनस के रूप में देगी।

Also Read  Heavy Rain : छत्तीसगढ़ में नेशनल-हाइवे का सड़क-पुल बहा, 70 गांव टापू में तब्दील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद जिले के दौरे पर ऐलान किया है कि प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की बोनस की राशि एकमुश्त मिलेगी। सीएम ने कहा कि धान खरीदी होने के बाद प्रदेश के 27 लाख पंजीकृत किसानों को धान की अंतर राशि एकमुश्त दी जाएगी।

प्रदेश में 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी होगी। सीएम के घोषणा अनुरूप किसानों को बोनस (Dhan Bonus on MSP) की राशि फरवरी माह में मिलेगा।

Most Popular