Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Dhan Kharidi : प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 23 जनवरी तक होगी

Dhaan Kharidi News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रहे धान उपार्जन कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर उपार्जित धान की राशि प्रदान की जाए। प्रदेश में अब तक 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। 23 जनवरी तक प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी।

Madhya Pradesh NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे धान उपार्जन (MP Dhan Kharidi) कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर धान की बिक्री की राशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में एक बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, डॉ. राजेश राजौरा, और प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रीमती रश्मि अरूण शमी के साथ धान उपार्जन (MP Dhan Kharidi) पर चर्चा की।

Also Read  Wild Animal News : खेत में लगाए गए फंदे में फंस गई तेंदुए की गर्दन, किसान गिरफ्तार

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 5.5 लाख से अधिक किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद (MP Dhan Kharidi)  जिलों में उपार्जन केंद्रों पर पूरी हो चुकी है।

प्रदेश में लगभग 44 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन (MP Dhan Kharidi) का अनुमान है, जो 23 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। किसानों के खातों में 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी है।

Also Read  Naxal Attack : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जंगल. एनकाउंटर में 43 लाख के नक्सली ढेरद
मकर संक्रांति पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम (MP Dhan Kharidi)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली।

मकर संक्रांति के दौरान 12 से 14 जनवरी के बीच लाड़ली बहनों की उपस्थिति में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। इन कार्यक्रमों में बहनों को गुड़-तिल खिलाने, कंगन और अन्य उपहार देने से संबंधित गतिविधियाँ शामिल होंगी।

Also Read  नाबालिग से बलात्कार करने वालों, गैंगरेप के दोषियों को अब आखिरी सांस तक रहना होगा कारावास में

जनप्रतिनिधि भी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की गतिविधियों को भी इन आयोजनों से जोड़ा जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण पूरे प्रदेश में किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

Most Popular