PM Rashtriya Bal Puraskar 2026 : 31 जुलाई तक करें आवेदन, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये समेत कई पुरस्कार

असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्ट उपलब्धि रखने वाले बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 (PM Rashtriya Bal Puraskar 2026)  हेतु ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बच्चों को प्रदान करती है।

31 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2026)   के लिए आवेदन एवं नामांकन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट www.wcd.nic.in पर उपलब्ध है।

विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये समेत कई सम्मान

पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2026)   प्राप्त करने वाले प्रत्येक बच्चे को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, पदक, 10 हजार रुपये मूल्य का पुस्तक वाउचर और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

यह पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2026)   बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को दिया जाता है।

कौन कर सकता है आवेदन PM Rashtriya Bal Puraskar 2026

पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2026)   के लिए आवेदन करने वाले बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के लिए संबंधित उपलब्धि या घटना आवेदन की तिथि से पिछले दो वर्षों के भीतर की होनी चाहिए। साथ ही आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ होना चाहिए।