Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग (Judo Player Hembati Nag) ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की निवासी हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है।
मुलाकात के दौरान, हेमबती (Judo Player Hembati Nag) ने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि उसका सपना है कि वह ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करे। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने हेमबती की सराहना की और उन्हें इस सपने को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं, जिससे प्रदेश का मान बढ़ा है। उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।