राधाबाई कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को मिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम…. कलेक्टर मद से संचालित ब्यूटी पार्लर कोर्स सम्पन्न, प्रमाण पत्र पाकर खिले छात्राओं के चेहरे….

IMG 20261024 WA0184

राधाबाई कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को मिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम....कलेक्टर मद से संचालित ब्यूटी पार्लर कोर्स सम्पन्न, प्रमाण पत्र पाकर खिले छात्राओं के चेहरे....
राधाबाई कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को मिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम….
कलेक्टर मद से संचालित ब्यूटी पार्लर कोर्स सम्पन्न, प्रमाण पत्र पाकर खिले छात्राओं के चेहरे….

लोकेश्वर सिन्हा….. राजधानी रायपुर के डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में छात्राओं के कौशल विकास हेतु एक माह के निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जोशी के मार्गदर्शन में स्टेप सेल (STEP Cell) आईक्यूएसी (IQAC) एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया। प्रशिक्षण का समस्त व्यय कलेक्टर मद से प्राप्त 4,50,000 रुपये की राशि से किया गया, जिससे छात्राओं को यह कोर्स पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया, जिसमें स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, प्रोफेशनल मेकअप और नेल आर्ट जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स शामिल थीं।
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. जोशी ने कहा कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें कौशल संपन्न बनाना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीषा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद आप खुद का ब्यूटी सैलून या पार्लर खोलकर अपनी खुद की मालिक बन सकती हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में रोज नए ट्रेंड आ रहे हैं, ऐसे में यह प्रशिक्षण आपको आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस एक माह के कोर्स में 30 छात्राओं ने नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिन्हें समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समापन अवसर पर स्टेप सेल प्रभारी डॉ. रूपा सल्होत्रा ने सभी प्रशिक्षु छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में इसे रोजगार के रूप में अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा अधिकारी सुश्री रेबेका बेन ने किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, स्टेप सेल सदस्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, डॉ. श्वेता अग्निवंशी, सुश्री नैनी तांडी, डॉ. निशा बारले सहित महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।