PWD Road Repair News : खबर का असर, 24 घंटे में जागा विभाग; बहलीडीह चौक के जानलेवा गड्ढों की कराई मरम्मत

पलपल भारत में प्रमुखता से खबर प्रकाशित  (PWD Road Repair News) होने के महज 24 घंटे के भीतर लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आ गया। सोहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग के बहलीडीह चौक पर बने गहरे और जानलेवा गड्ढों को विभाग ने आनन-फानन में मुरुम और गिट्टी डालकर भर दिया। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

‘मौत का तालाब’ बनी थी PWD की सड़क

बहलीडीह चौक स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD Road Repair News)  की मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में थी। मानसून शुरू होते ही सड़क पर एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढों में पानी भर गया था, जिससे यह मार्ग हादसों का कारण बन गया था। रोजाना स्कूली बच्चे, बाइक सवार और राहगीर गिरकर घायल हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग

पलपल भारत ने 5 जुलाई 2026 को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से गड्ढों में मुरुम और गिट्टी डालकर सड़क को समतल किया। विभाग की इस कार्रवाई से फिलहाल आवागमन आसान हो गया है।

स्थायी समाधान की मांग अभी भी कायम PWD Road Repair News

स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग का आभार जताया, लेकिन कहा कि मुरुम और गिट्टी डालना केवल अस्थायी समाधान है। बारिश में यह फिर बह जाएगी। लोगों ने सड़क का जल्द डामरीकरण और मजबूत मरम्मत कराने के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।