PWD Road Condition : बारिश में ‘मौत का तालाब’ बनी PWD सड़क, हर दिन गिर रहे स्कूली बच्चे और बाइक सवार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला-सोहेला मार्ग के बहलीडीह चौक स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) की मुख्य सड़क (PWD Road Condition) पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में है। मानसून की बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिससे यह मार्ग अब लोगों के लिए खतरा बन चुका है। PWD सड़क बदहाली  को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्कूली बच्चों और बाइक सवारों के लिए बना खतरा

यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण आवागमन करते हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। PWD सड़क बदहाली (PWD Road Condition) के चलते सबसे अधिक परेशानी साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जो कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। इससे उनके कपड़े और स्कूल बैग भी खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। उनका आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क और गड्ढों के बीच का अंतर दिखाई नहीं देता। PWD सड़क बदहाली (PWD Road Condition) अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

लाखों की सड़क पर उठे सवाल PWD Road Condition

ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी यह सड़क समय से पहले ही खराब हो गई। सड़क की मरम्मत और रखरखाव में लापरवाही के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्र के ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर सड़क के गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो मुख्य मार्ग पर चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की जनहानि या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। PWD सड़क बदहाली (PWD Road Condition) को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासी ने जताई चिंता

स्थानीय निवासी संतोष पटेल ने कहा, “इस सड़क से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। कल ही मेरे सामने दो स्कूली बच्चे साइकिल सहित पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।”