Tuesday, March 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hathras Satsang : भोले बाबा के 2 महिलाएं समेत 6 सेवादार अरेस्ट, मुख्य आयोजक पर 1 लाख का ईनाम घोषित

Bhole BabaNarayan Sakar Hari : यूपी के हाथरस हादसे को लेकर न्यायिक आयोग की पहली बैठक नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में हुई। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने कहा- जरूरत पड़ी तो पुलिस और मीडियाकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बहुत जल्द आयोग की टीम हाथरस जाएगी और सबूत इकट्ठा करेगी। दो महीने में जांच पूरी करके रिपोर्ट सरकार और शासन को सौंपनी है। इसलिए हम बहुत तेजी से काम करेंगे।

इससे पहले में दोपहर में आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- पुलिस ने आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की। सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इनकी देख-रेख में ही सत्संग चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

दूसरी ओर, भोले बाबा के वकील एपी सिंह घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जब भी बाबा को जांच टीम बुलाएगी, वह आएंगे। साकार हरि किडनी के मरीज हैं। इसके अलावा भी उनको कई बीमारियां हैं। एक किडनी निकल चुकी है।

Most Popular