Monday, March 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Cooker Biryani : सावधान! सड़ा चिकन का बिरयानी बनाकर 100 रुपये में लोगों को खिला रहा था संचालक

Raipur News : छत्तीसगढ़ में फूड डिपार्टमेंट एक्शन मोड में है। गुरुवार को रायपुर में बिरियानी रेस्टोरेंट (Cooker Biryani) में जब छापा मारा गया तो अधिकारी बदबू और गंदगी से हैरान रह गए। बाहर लोगों को 100 रुपए में बिरियानी परोसी जा रही थी लेकिन अंदर किचन में सड़ी गली चीजों के बीच खाना बन रहा था।

छापे की ये कार्रवाई नागपुर कुकर बिरियानी में की गई। यहां बेसिक हाइजीन के बारे में कर्मचारी जानते तक नहीं थे। फौरन रेस्टोरेंट के खिलाफ अधिकारियों ने एक्शन लिया। टीम ने कई सामान को अपने सामने ही नष्ट कराया और साथ ही सैंपल भी लिया है।

बैजनाथपारा में चलाए जा रहे इस रेस्टोरेंट में गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दबिश दी थी। यहां से लूज कुक्ड बिरियानी, दालचा का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए अब लैब भेजा जा रहा है। टीम में इसमें एहसान तिग्गा , पूनम माझी, सिद्धार्थ पांडे और सुजीत कुमार मुखर्जी, राकेश घीदौड़े शामिल थे।

अफसरों ने बताया कि बिरियानी सेंटर (Cooker Biryani) में गंदगी तो थी ही, यहां अंदर करीब 20 किलो चिकन, सब्जी, दही मिली यह सभी खाने की चीज सड़ चुकी थी। इसे अफसरों ने नष्ट करवाया। अब फर्म को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32(1) के तहत ऑनलाइन इंप्रूवमेंट नोटिस भेजा गया है।

2 जुलाई को रायपुर के अशोका बिरियानी सेंटर में भी फूड डिपार्टमेंट अफसर ने जांच की थी। यहां एक कस्टमर को वेज खाने में मांस का टुकड़ा मिला था जिस पर रेस्टोरेंट वालों ने कह दिया ये हमारे यहां का मांस नहीं है।

जब अधिकारी जांच करने किचन में घुसे तो पाया कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज फूड एक साथ रखा गया था। किचन में रखे फ्रीजर में बड़ी मात्रा में बासी खाना भी पाया गया है, जिसे टीम ने नष्ट कराया। अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट काफी दिनों से विवादों में है। इसकी दुर्ग स्थित ब्रांच में भी ऐसी शिकायत मिली थी।

Most Popular