CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

CGBSE Result 2025 Class 10 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (CGBSE 10th Topper List 2025) जारी कर दिया है। इस बार कुल 76% छात्र पास हुए हैं। कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन खुटिया ने 595 अंक (99.17%) के साथ प्रदेश में टॉप किया है।

इशिका की कहानी बेहद प्रेरणादायक है – वह ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन कठिन हालातों के बावजूद उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उनके पिता शंकर बाला पेशे से किसान हैं। इशिका ने हायर सेकेंडरी स्कूल, गोण्डाहुर से परीक्षा दी है।

वहीं, जशपुर के नमन खुटिया, जिन्होंने पहला स्थान (CGBSE 10th Topper List 2025) प्राप्त किया है, इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टॉपर्स और सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 मुख्य आंकड़े (CGBSE 10th Topper List 2025) 

कुल परीक्षार्थी : 3.28 लाख

पास प्रतिशत : 76%

टॉपर्स की संख्या (टॉप-10 में) : 85 छात्र

रिजल्ट वेबसाइट :

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

 

मोबाइल से ऐसे देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट SMS से देखने के लिए मोबाइल में टाइप करें:
CG10 स्पेस Roll Number और भेजें 56263 पर।

 

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड टॉप-10 सूची 2025 (CGBSE 10th Topper List 2025) 

रैंकछात्र का नामअंक (600 में)जिला
1इशिका बाला, नमन खुटिया595कांकेर, जशपुर
2लिव्यांश देवांगन594बलौदाबाजार
3रिया केवट, हेमलता पटेल593बालोद, रायगढ़
4अविनाश साहू, जयंत जायसवाल592बेमेतरा, कबीरधाम
5कालिंदी पटेल, मेघा चंद्रा591सक्ती
6कंचन बाला गेंद्रे, सौरभ590बलौदाबाजार, धमतरी
7भावना साहू, सिया साहू589बालोद, बेमेतरा
8योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल588बालोद, बलौदाबाजार
9ध्रुव साहू, समीर साहू587बालोद, धमतरी
10भूमिका साहू, हिरमानी वर्मा586बालोद, बेमेतरा

 

 

5 thoughts on “CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

  1. **prodentim**

    ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  3. **prime biome**

    The bodys natural process of skin cell renewal is essential for preserving a smooth, healthy, and youthful-looking complexion.

  4. **nervegenics**

    NerveGenics is a naturally formulated nerve-health supplement created to promote nerve comfort, cellular energy support, antioxidant defense

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *