CGBSE Result Today : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज 3 बजे, CM साय करेंगे नतीजों की घोषणा

0
355
CGBSE Result Today
CGBSE Result Today

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (CGBSE Result Today) आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से नतीजों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस वर्ष कुल 5.71 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की गई थीं और उसी दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी आरंभ हो गया था। राज्य में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य 17 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों की मदद से ऑनलाइन परिणाम (CGBSE Result Today)  देख सकेंगे।

 

पुरस्कारों की जानकारी भी साझा करेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स, और उन्हें मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स चेक करें (CGBSE Result Today) 
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in

 

पिछेल 6 साल के दसवीं बारहवीं के रिजल्ट  (CGBSE Result Today) 

वर्ष 10वीं का रिजल्ट (%) 12वीं का रिजल्ट (%)
2019 68.20 78.43
2020 73.62 78.59
2021 100.00 97.43
2022 74.23 79.30
2023 75.05 79.96
2024 75.61 80.74

Leave a Reply