छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग (CG Weather Alert) ने गुरुवार शाम जिला स्तरीय नाउकास्ट (Nowcast) जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान तेज आंधी-बारिश (Thunderstorm Alert), गरज-चमक और आकाशीय बिजली (Lightning Alert) गिरने की संभावना जताई है। मौसम अलर्ट के तहत लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।
19 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है तेज हवा
मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
रायपुर समेत कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट
रायपुर (Raipur Weather), धमतरी, बालोद, उत्तर बस्तर कांकेर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायगढ़, कोरबा और दुर्ग सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने, गरज-चमक और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
CG Weather Alert रात 10:14 बजे तक प्रभावी रहेगा अलर्ट
मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार यह नाउकास्ट चेतावनी रात 10:14 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों से भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

