Chhattisgarh Me Barish : छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम (Chhattisgarh Weather Rainfall Alert) में बदलाव आने वाला है। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, और ओले भी गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Rainfall Alert) के अनुसार, इस बदलाव का प्रभाव पूरे प्रदेश में महसूस किया जाएगा। अगले दो दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। इसके साथ ही, यहां एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन कारणों से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा।
मौसम विभाग ने वहीं मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित 14 राज्यों में बारिश (Chhattisgarh Weather Rainfall Alert) और आंधी की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, IMD ने इस साल भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है।
IMD ने सोमवार को चेतावनी दी कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु में अप्रैल से जून के बीच हीटवेव के दिन बढ़ सकते हैं।
विभाग ने यह भी बताया कि गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अप्रैल में हीटवेव की संभावना है।
रायपुर में गर्मी का उच्चतम स्तर (Chhattisgarh Weather Rainfall Alert)
आज रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था और प्रदेश में सबसे ऊँचा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा है।
बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री
बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।
जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री से ऊपर (Chhattisgarh Weather Rainfall Alert)
सोमवार को जगदलपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है।
अम्बिकापुर में रात का तापमान सामान्य से कम
मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर में दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है और सामान्य से 4.6 डिग्री कम है।
