Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची (Congress Candidates List Released) जारी कर दी है।
रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनावी मैदान (Congress Candidates List Released) में उतरेंगे।
रविवार की रात राजीव भवन में कांग्रेस की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद सूची (Congress Candidates List Released) तैयार होने में रात के ढाई बज गए। कांग्रेस के संचार विभाग ने सुबह साढ़े चार बजे इन प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
बैठक के दौरान हंगामा और विरोध (Congress Candidates List Released)
रायपुर कांग्रेस भवन में टिकट वितरण को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपना विरोध व्यक्त किया। कार्यकर्ता देर रात तक लिस्ट का इंतजार करते रहे, इस बीच अंदर से आ रही सूचनाओं के आधार पर कई कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।
इस बीच, बांकी मोंगरा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार नवल किशोर को विरोध के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। हालांकि, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
आज आएगी वार्डों की लिस्ट (Congress Candidates List Released)
कार्यकर्ता देर रात तक पूरी लिस्ट का इंतजार करते रहे, लेकिन अभी केवल नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। वार्ड पार्षदों की सूची अभी तक नहीं आई है। आज वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया जाएगा।


deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. xn88 Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau. TONY04-28