Monday, April 28, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP Released Candidates List : निकाय चुनाव के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा

Baramkela News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों (BJP Released Candidates List) की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने प्रदेश स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों (BJP Released Candidates List) की सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष पद के लिए कमलेश अग्रवाल, नगर पंचायत बरमकेला के लिए सीता नायक को प्रत्याशी बनाया है।

इस तरह नगर पंचायत सरसींवा के लिए गुलेचन बंजारे, नगर पंचायत भटगांव के लिए विक्रम कुमार कुर्रे, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के लिए रामनारायण देवांगन और नगर पंचायत पवनी के लिए कुलदीपक साहू को पार्टी का उम्मीदवार (BJP Released Candidates List) घोषित किया है।

भाजपा द्वारा घोषित इन उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया है। पार्टी की यह घोषणा जिले के मतदाताओं के बीच एक नई उम्मीद और उत्साह का संचार करेगी।

 

WhatsApp Image 2025 01 25 at 7.05.03 PM 2

WhatsApp Image 2025 01 25 at 7.05.03 PM 1

Most Popular