देखिए, रायपुर, बिलासपुर, नांदगांव, रायगढ़ समेत 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी बनाए गए नेता कितने पढ़े लिखे

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने कर दिया है। कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 5 महिलाओं को टिकट दिया है। इन प्रत्याशियों में कुछ हाई स्कूल और कॉलेज पास हैं, तो कुछ 9वीं और 7वीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं।

रायपुर में कांग्रेस ने दीप्ति दुबे और भाजपा ने मीनल चौबे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जहां दोनों के बीच जोरदार मुकाबला होगा। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू आमने-सामने हैं।

बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा।

छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और 15 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपनी ताकत झोंकी है, ताकि प्रदेश के नगर निगमों में अपना परचम लहराया जा सके।

 

महापौर प्रत्याशी
महापौर प्रत्याशी

bilaspur chirmiri dhamatari durg jagdalpur koraba raigarh raipur rajnandgaon