उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में लंगूर का शिकार…. कच्चा मांस के साथ 3 शिकारी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद…. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर) की टीम ने 25 अक्टूबर को गाजीमुड़ा सर्कल के वन परिसर गरीबा, आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1200 में लंगूर (बंदर) के दो नग मादा का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ओ.पी. यादव, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) गुरूनाथन एवं उप निदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन के दिशा निर्देशन और सहायक संचालक तौरेंगा जे.पी. दर्रों के मार्गदर्शन में की गई।

ओडिशा के शिकारी, गरियाबंद में कर रहे थे शिकार जिसमे (1) भूसा पिता लालधर जाति कोंद उम्र 50 वर्ष, (2) बनमाली सांता पिता सुकिया सांता जाति कोंद उम्र 51 वर्ष, (3) सोलेन्दर पिता रतुन सांता जाति कोंद उम्र 26 वर्ष, सभी ग्राम-कबाटपानी, पोस्ट-गोना, थाना-रायघर, जिला नबरंगपुर (उड़ीसा) के निवासी हैं।

आरोपियों के पास से शिकार में उपयोग किए गए हथियार 01 नग कुल्हाड़ी, 04 छुरी, 01 नग पंसुल, 04 नग पीला थैला, एक नग मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG04 MF 3970 और वन्यप्राणी सामान्य लंगूर का कच्चा मांस 13.800 किलोग्राम जप्त किया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध पी.ओ.आर. क्रमांक 23/19 दिनांक 26.10.2026 दर्ज कर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 39, 49, 50, 51, 52 के तहत गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया। न्यायालयीन वारंट के तहत 10 दिनों के रिमाण्ड पर आरोपियों को जिला जेल गरियाबंद में दाखिल किया गया है। प्रकरण में 4 अन्य सह-आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
इस कार्रवाई में केजुराम कोरचे वनक्षेत्रपाल, गौरीशंकर भोई उपवनक्षेत्रपाल, गाजीमुड़ा के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, पुरुषोत्तम वनरक्षक, उदेराम यादव वनचौकीदार एवं उड़ीसा पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में लंगूर का शिकार.... 
कच्चा मांस के साथ 3 शिकारी गिरफ्तार, जेल भेजे गए