Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Swine Flu In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 महिलाओं की मौत, 7 नए संक्रमित मिले

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू (Swine Flu In Chhattisgarh) ने दस्तक दी है। प्रदेश में दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला कोरिया और दूसरी जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। वहीं 7 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था।

Also Read  Sarpanch-Secretary SDO Arrest : सरपंच-सचिव और एसडीओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कोरिया जिले के CMHO डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू (Swine Flu In Chhattisgarh)संक्रामक है। इस कारण संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी।

Also Read  Jhola chhap Doctor : झोलाछाप डाक्टर के इलाज से मासूम हुआ दिव्यांग, सीएम विष्णु से लगाई न्याय की गुहार

वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

Also Read  Blockage Kidney : किडनी की नस में था 100% ब्लॉकेज, अंबेडकर अस्पताल के डाक्टरों ने इस तरह बचाई जान

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखाई दिए थे। इसके बाद सभी की जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Most Popular