जंगल से नई जिंदगी की ओर बढ़ेंगे कदम, बिंद्रानवागढ़ के ग्रामीणों से स्वैच्छिक पुनर्वास की अपील उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की पहल, वन्यजीव संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों को बेहतर भविष्य देने की तैयारी

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद……..
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ अंचल के जंगलों में पीढ़ियों से निवास कर रहे ग्रामीण परिवारों के बेहतर भविष्य और वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक नई पहल सामने आई है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) प्रबंधन ने देवझरमाल, जुनागढ़, ओंध और अमामोरा सहित वनांचल के गांवों में रहने वाले परिवारों से स्वैच्छिक पुनर्वास की अपील की है। प्रबंधन ने ग्रामीणों से नए स्थान पर अपने पड़ोसियों के साथ मिल-जुलकर रहने और एक बेहतर सामाजिक भविष्य बनाने का आह्वान किया है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि इन वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों का जंगल, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों से गहरा जुड़ाव रहा है। यहां के लोग पीढ़ियों से खेती-किसानी, पशुपालन और जंगल से मिलने वाले संसाधनों के सहारे अपना जीवनयापन करते आए हैं। हालांकि, जंगलों में हाथी, तेंदुआ, भालू और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण कई बार मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बनती है। इससे ग्रामीणों की सुरक्षा, फसल और आजीविका प्रभावित होती है।

बेहतर जिंदगी की उम्मीद में स्वैच्छिक पुनर्वास

प्रबंधन के अनुसार, वन क्षेत्र में रहने के कारण कई परिवारों को सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते विकास कार्यों को पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में स्वैच्छिक पुनर्वास ग्रामीण परिवारों को बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित जीवन का अवसर प्रदान कर सकता है।

पुनर्वास का उद्देश्य केवल परिवारों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बसाना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन, बेहतर आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही ग्रामीणों की परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

ग्रामीणों से नए पड़ोसियों का खुले दिल से स्वागत करने की अपील

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आसपास के गांवों और समुदायों से भी अपील की है कि पुनर्वास के बाद आने वाले परिवारों को अपनापन दें। उन्हें नए सामाजिक वातावरण में घुलने-मिलने, रोजगार और आजीविका के अवसर तलाशने तथा बेहतर भविष्य बनाने में सहयोग करें।

प्रबंधन का मानना है कि आपसी सहयोग, भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता से पुनर्वास की प्रक्रिया सफल हो सकती है। नए स्थान पर बसने वाले परिवारों को सामाजिक सम्मान और सुरक्षा मिलना भी बेहद जरूरी है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने USTR के प्रयास

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत एलीफेंट अलर्ट एप के माध्यम से हाथियों की आवाजाही की जानकारी समय पर ग्रामीणों तक पहुंचाने और उन्हें सतर्क करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा वन्यजीवों की निगरानी, अवैध शिकार और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

प्रबंधन का कहना है कि जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वैच्छिक पुनर्वास से संवेदनशील वन क्षेत्रों में मानवीय दबाव कम करने और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण तैयार करने में मदद मिल सकती है।

एक बेहतर भविष्य के लिए मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संदेश

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने ग्रामीणों और आसपास के समुदायों से आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की अपील की है। संदेश स्पष्ट है कि वन्यजीव संरक्षण और मानव विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं।

प्रबंधन का प्रयास है कि स्वैच्छिक पुनर्वास के माध्यम से वनांचल के परिवारों को सुरक्षित और बेहतर जीवन का अवसर मिले तथा जंगलों और वन्यजीवों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।जंगल से नई जिंदगी की ओर बढ़ेंगे कदम, बिंद्रानवागढ़ के ग्रामीणों से स्वैच्छिक पुनर्वास की अपील
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की पहल, वन्यजीव संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों को बेहतर भविष्य देने की तैयारी