ISBM विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना इको-फ्रेंडली दीपावली मिलन समारोह गीत-संगीत और सुवा नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कर्मचारियों को भेंट किए गए दीपावली उपहार

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद…. गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के नवापारा (कोसमी) मे संचालित
ISBM विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना इको-फ्रेंडली दीपावली मिलन समारोह
गीत-संगीत और सुवा नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कर्मचारियों को भेंट किए गए दीपावली उपहार IMG 20261106 WA0092आईएसबीएम विश्वविद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इको-फ्रेंडली दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक-B में आयोजित इस समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए दीपावली मिलन समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ओमप्रकाश साहू, डीन एकेडमिक्स डॉ. एन.के. स्वामी तथा कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। यह पर्व समाज में एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की अपील की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन…….
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। कामेश यादव द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक छत्तीसगढ़ी सुवा नृत्य ने समारोह में लोकसंस्कृति के रंग बिखेर दिए। सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति को उपस्थितजनों ने खूब सराहा। गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को दीपावली उपहार वितरित किए। उपहार पाकर कर्मचारियों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली का दिया संदेश….
समारोह का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान पटाखों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण अनुकूल रोशनी, मिट्टी के दीपकों के उपयोग और आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। ‘ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली’ का संदेश देते हुए प्रकृति की सुरक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशियां तभी सार्थक हैं, जब उनका आनंद प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लिया जाए। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी विकसित होती है।

सांस्कृतिक समिति के सदस्यों का रहा विशेष योगदान…..
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों में सुश्री हिमांशी साहू, सुश्री डॉली यादव, सुश्री ट्विंकल दीपक, सुश्री सुकृति पाठक, किरण ठाकुर, कृष्णा साहू एवं विकास कुमार साहू ने सक्रिय योगदान दिया।

सांस्कृतिक समिति के सदस्यों का रहा विशेष योगदान…..
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों में सुश्री हिमांशी साहू, सुश्री डॉली यादव, सुश्री ट्विंकल दीपक, सुश्री सुकृति पाठक, किरण ठाकुर, कृष्णा साहू एवं विकास कुमार साहू ने सक्रिय योगदान दिया।