Sarangarh Nagar Palika Chunav : सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव (Sarangarh Nagar Palika Chunav) को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा खेमे में फिलहाल उम्मीदवारों को लेकर कोई बड़ी हलचल दिखाई नहीं दे रही है, वहीं कांग्रेस में संभावित दावेदारों ने अपनी सक्रियता और जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की ओर से चार प्रमुख नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें सबसे सशक्त और प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व एल्डरमैन सरिता मल्होत्रा का बताया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे और पूर्व विधायक पदमा मनहर के पति घनश्याम मनहर के नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं।

सरिता मल्होत्रा की मजबूत दावेदारी की चर्चा
कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में सरिता मल्होत्रा (Sarita Malhotra) का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जा रहा है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले एल्डरमैन के रूप में भी अपनी प्रशासनिक कुशलता व जनसेवा का परिचय दे चुकी हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़, सक्रिय कार्यशैली और आम जनता के बीच सुलभ छवि उन्हें अन्य दावेदारों (Sarangarh Nagar Palika Chunav) से अलग और मजबूत बनाती है। वहीं, अजय बंजारे और घनश्याम मनहर के नामों को लेकर भी सियासी चर्चाएं जारी हैं। हालांकि, पार्टी आलाकमान की ओर से अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

यह भी पढ़ें : *कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की सहायता, सरकार का ऐतिहासिक किसान हितैषी निर्णय – निरंजन सिन्हा*
बुनियादी सुविधाएं और रेल कनेक्टिविटी बनेंगे चुनावी मुद्दे
इस बार के नगर पालिका चुनाव (Sarangarh Nagar Palika Chunav) में शहर की मूलभूत समस्याएं और विकास कार्य सबसे अहम भूमिका निभाने वाले हैं। विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, जर्जर सड़कों की हालत, उद्यानों का रखरखाव और स्ट्रीट लाइट की कमी जैसे मुद्दे जनता के बीच चर्चा में हैं। इसके अलावा अम्बेडकर चौक के जीर्णोद्धार, वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और स्वागत द्वार निर्माण जैसी स्थानीय मांगें भी जोर पकड़ रही हैं। साथ ही, सारंगढ़ को रेल लाइन से जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग, चूना खदान से जुड़े स्थानीय हित और स्मार्ट मीटर व बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आम लोगों की नाराजगी भी चुनावी बहस का बड़ा हिस्सा बनेगी।
यह भी पढ़ें : Gariaband School Building : 5 साल से अधूरा स्कूल भवन, बारिश में 15 KM पैदल चले बच्चे! SDM दफ्तर पहुंचकर किया स्कूल का बहिष्कार

भाजपा-कांग्रेस के बीच कार्यकाल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
स्थानीय राजनीतिक हलकों के अनुसार, भाजपा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष (Sarangarh Nagar Palika Chunav) सोनी अजय बंजारे के कार्यकाल और शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, कांग्रेस कोरोना काल के दौरान किए गए जनहित के कार्यों, नगर विकास की प्राथमिकताओं और भाजपा पर विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने के आरोपों को सामने रखकर पलटवार कर रही है। यदि वर्तमान अध्यक्ष को दोबारा टिकट दिया जाता है तो उनके कार्यकाल की समस्याओं को लेकर विरोधियों के सवाल उठ सकते हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में कथित पक्षपात को लेकर भी दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : EV Charging : छत्तीसगढ़ में आएगा एकीकृत EV चार्जिंग एप, एक एप पर मिलेगी सभी ईवी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी

Sarangarh Nagar Palika Chunav पर टिकीं सबकी नजरें
फिलहाल कांग्रेस (Sarangarh Nagar Palika Chunav) के भीतर संभावित दावेदारों के नामों को लेकर मंथन और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। संगठन में सक्रियता और अनुभव के चलते सरिता मल्होत्रा का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। आने वाले दिनों में कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगाती है और भाजपा किसे मैदान में उतारती है, इस पर पूरे जिले की राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ वैकल्पिक फसल लगाने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ देगी सरकार