Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahasamund News : सुबह 10 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 86 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी

86 Officers Employees Notices : महासमुन्द (Mahasamund News) के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित 86 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

(Mahasamund News)  कलेक्टर लंगेह ने कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली और जनसेवा से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के समय में अनुपस्थित पाए गए, जिससे कलेक्टर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Also Read  Chhattisgarh Weather : उफनती नदी पार कर रही थी महिला, पैर फिसला पैर, लोगों ने बचाया

उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे दैनिक उपस्थिति रजिस्टर में तुरंत हस्ताक्षर करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार समय पर कार्यालय पहुंचें और जनता को आवश्यक सेवाएं सुगमता से प्रदान करें।

महासमुन्द कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, उन्होंने अपर कलेक्टर को प्रति सप्ताह आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू और डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा भी उपस्थित थे।

Also Read  CG NEWS : भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार करेंगे तहसीलदार

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की सभी शाखाओं, जैसे कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, और खनिज का अवलोकन किया।

उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की और कार्यालयों में सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, और जनसेवा के कार्यों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(Mahasamund News)  कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया।

Also Read  Mushroom Farming : मशरूम की खेती करके लखपति बना किसान, हर महीने लाखों रुपए की हो रही कमाई

कलेक्टर (Mahasamund News)  ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को नियमित रूप से उपस्थिति और कार्यक्षमता की समीक्षा करने के लिए भी कहा।

 

 

Most Popular