Balodabazar News : विभागों में अचानक पहुंचे कलेक्टर, इतने अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब, नोटिस जारी

0
112
Balodabazar News: Collector suddenly arrived in the departments, so many officers and employees were found missing, notice issued
Balodabazar News

Balodabazar Collector :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Balodabazar News) कलेक्टर दीपक सोनी ने समय पर कार्यालय में मौजूद रहने और काम करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के पालन की स्थिति को देखने के लिए, उन्होंने गुरुवार को कुछ कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया।

(Balodabazar News) इस दौरान, 7 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें से दो, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश और सहायक मत्स्य अधिकारी, तो कार्य से फील्ड में थे। बाकी 5 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

(Balodabazar News) इसके अलावा, सभी अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने की याद दिलाई गई और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान, बलौदाबाजार कलेक्टर ने खाद्य शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खनिज शाखा, आबकारी विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथ करघा विभाग में दबिश दी।

इसके अलावा अंत्यावसायी, आयुष, नगर और ग्राम निवेश, आर्थिक योजना एवं सांख्यिकी, श्रम, आदिवासी विकास, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, ट्रेजरी, समाज कल्याण, भू अभिलेख, वित्त लिपिक, और शिकायत शाखा जैसे कार्यालयों का अवलोकन किया और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।

अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों में सहायक जिला महिला बाल विकास अधिकारी, प्रभारी प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यवसायी, उद्यानिकी विभाग की मोनिका, और खाद्य शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर मोती लाल वर्मा शामिल हैं।