नक्सलियों के विस्फोटक डंप का जखीरा बरामद CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई, जंगलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट, कठवा और गंवरमुड़ के जंगलों में CRPF एवं जिला पुलिस बल ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।
कार्रवाई के दौरान करीब ढाई किलो वजनी टिफिन आईईडी, 4 किलो UBGL राउंड, 15 खाली खोखे सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है।
जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगने और क्षेत्र के नक्सलमुक्त घोषित होने के बाद भी जंगलों से लगातार नक्सलियों के पुराने डंप और छिपाई गई सामग्री मिल रही है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नक्सलियों के विस्फोटक डंप का जखीरा बरामद CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई, जंगलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन