Korba Gangrape Case : छत्तीसगढ़ में एक 35 साल की महिला से बुधवार रात गैंगरेप किया गया। महिला अपने घर में अकेली थी तभी 6 युवक उसके घर पहुंच गए। ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे। मामला कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले। आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। साथ ही जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं
