Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Illegal Paddy : धान के अवैध परिवहन के मामले में 224 बोरी धान और दो ट्रैक्टर जब्त

Bilaspur News : बिलासपुर जिले के मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में प्रशासन ने धान के अवैध परिवहन (Illegal Paddy) के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया, जिनमें 224 बोरी धान ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 2.78 लाख रुपये आंकी गई है।

Also Read  Road Accident : मां-बेटी के सिर से गुजरा ट्रक, दोनों की मौके पर मौत

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी, मस्तुरी तहसील में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान उन्होंने परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, जैसे परिवहन अनुमति आदेश, मंडी शुल्क रसीद या स्वामित्व प्रमाणपत्र, प्रस्तुत नहीं किया।

धान (Illegal Paddy) को समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों में बेचने की आशंका के चलते दोनों ट्रैक्टर और धान जब्त कर लिए गए। तहसीलदार ने मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read  Ramanujganj : भोले बाबा के भक्तों को नहीं होगी रहने खाने की दिक्‍कत, यहां मिलेगी मुफ्त सुविधा, जानिए पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीद प्रक्रिया के दौरान अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने धान के कोचियों और दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए अवैध परिवहन की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के मामलों में धरपकड़ की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Most Popular