June 30, 2025

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana CG : महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं।

अब तक इस योजना के तहत विष्णु सरकार ने 12 किस्तें जारी कर चुकी हैं। वहीं अब 70 लाख महिलाओं को 13वीं किस्त का बेस्रबी से इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो जाएगा।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को 8 मार्च को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 13वीं किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजेगी।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक स्वायत्तता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

सरकार द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में भी योगदान दे रही है।

महिला दिवस के अवसर पर इस राशि के मिलने से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम महिला कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक उत्थान का लाभ मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *