Monday, April 28, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lok Sabha 2024 Voting : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग, एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो गुटों में हिंसक झड़प

Lok Sabha 2024 Voting Today : 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2024 Voting) के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 23.66% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% मतदान हुआ है।

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 21.07%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 24.02% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 22.48% वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

 

 

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है, देश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है। नरेंद्र मोदी बार-बार कह रहे हैं वे 400 पार करना चाहते हैं क्योंकि वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान का संरक्षण करने के लिए भारी संख्या में वोट करें। नागरिकों को अपने अधिकारों के बारे में मैं याद दिलाना चाहूंगी और अपना वोट डालने की अपील करूंगी।

Most Popular