Khubchand Baghel Puraskar : किसानों के पास 2 लाख रुपये पाने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने और उन्हें कृषि क्षेत्र (Khubchand Baghel Puraskar) में नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर वर्ष विभिन्न पुरस्कारों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पुरस्कार के माध्यम से ऐसे किसानों को सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने खेती को लाभकारी बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाया है और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य किया है।

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसानों (Khubchand Baghel Puraskar) के लिए कुछ आवश्यक पात्रता निर्धारित की गई है। इसमें ऐसे किसान ही आवेदन कर सकेंगे, जो पिछले दस वर्षों से छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कृषि कार्य कर रहे हों। इसके साथ ही किसान का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। किसान की कुल वार्षिक आय में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि कार्य से प्राप्त होनी चाहिए। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले किसान ही इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

किसानों के कार्यों का किया जाएगा मूल्यांकन

डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कार (Khubchand Baghel Puraskar) के लिए किसानों के चयन में उनके कृषि कार्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें फसल विविधिकरण एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए अपनाई गई नवीन कृषि तकनीकों का स्तर प्रमुख रूप से देखा जाएगा। इसके अलावा उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार और अन्य किसानों को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के प्रयासों को भी चयन का आधार बनाया जाएगा।

किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में विभिन्न फसलों की प्राप्त की गई उत्पादकता, कृषि एवं सहयोगी क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्य तथा खेती में किए गए नवाचारों को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।

खेती में नवाचार करने वाले किसानों को मिलेगा सम्मान

यह पुरस्कार (Khubchand Baghel Puraskar) ऐसे किसानों को दिया जाएगा, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने वाले, अच्छी फसल सघनता रखने वाले, समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने वाले और फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने वाले किसान इसके लिए पात्र होंगे।

इसके अलावा भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग करने वाले और कृषि विपणन के क्षेत्र में योगदान देने वाले किसानों को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य ऐसे किसानों को सामने लाना है, जो अपनी मेहनत और नवाचार से कृषि को नई दिशा दे रहे हैं।

Khubchand Baghel Puraskar चयन प्रक्रिया होगी तीन स्तरों पर

पुरस्कार (Khubchand Baghel Puraskar) के लिए किसानों द्वारा प्रस्तुत आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय छानबीन समिति और राज्य स्तरीय जूरी के माध्यम से पूरी की जाएगी। राज्य स्तरीय जूरी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम माना जाएगा। किसानों को आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन और सम्मान

डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कार (Khubchand Baghel Puraskar) किसानों के लिए न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम है, बल्कि कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को पहचान दिलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस पुरस्कार से किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, बेहतर उत्पादन और कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह पुरस्कार उन किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में अपनी मेहनत और नवाचार के माध्यम से अलग पहचान बनाई है। इच्छुक किसान 31 जुलाई तक आवेदन कर इस पुरस्कार की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस पुरस्कार के तहत चयनित किसान को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।