भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ अभियान में विशाल जनसभा और पदयात्रा कल कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद…… भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत कल दिनांक 30 अक्टूबर, शुक्रवार को विशाल जनसभा एवं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद सहित जिले के पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ नेतागण एवं समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा के पश्चात गांधी मैदान से सिविल लाइन तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' अभियान में विशाल जनसभा और  पदयात्रा कल

कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि