Hema Malini in Chakradhar Samaroh : अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चक्रधर समारोह में दी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार से गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुए चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini in Chakradhar Samaroh) एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति से कलाप्रेमी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना श्रीमती हेमा मालिनीइस प्रस्तुति के बीच में कई प्रसंगों के मध्य दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। हेमा मालिनी (Hema Malini in Chakradhar Samaroh) और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रासबिहारी नृत्य नाटिका भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, आराधना, संयोग-वियोग के प्रसंग दर्शकों को अभिभूत कर गए।

1725724916 550a81da42cf2287c32e

Image

Image

Image

Imageपद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम नृत्य नाटिका ‘रास बिहारी’ की मनमोहक प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह 2024 में चार चांद लगा दिए उनकी कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह में नई चमक भर दी। Image

Image

Image

Image

हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत रासबिहारी नृत्य नाटिका ने कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भरतनाट्यम शैली में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, आराधना और संयोग-वियोग के प्रसंगों को खूबसूरती से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। हर भाव, हर नृत्य मुद्रा में संस्कृति की जीवंत झलक देखते ही बन रही थी। दर्शकों की तालियों ने कलाकारों के उत्साह को और ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। Image

Image

Image

इसके पहले हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, उनकी दोनों बेटियां भी चक्रधर समारोह में परफॉर्म कर चुकी हैं। वहीं फिल्मों में आने पर कहा कि, अच्छा रोल मिला तो जरूर फिल्में करूंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मश्री हेमा मालिनी भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका राधा रासबिहारी की प्रस्तुति देंगी। हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि, पर्यटन के हिसाब से रायगढ़ बहुत आगे बढ़ सकता है।Image

Image

वहीं उन्होंने मथुरा को लेकर कहा कि, मथुरा के लिए जो वे कर रही हैं उससे वे संतुष्ट हैं। मथुरा में कॉरिडोर बन चुका है, जल्द ही मथुरा भी अयोध्या की तर्ज पर डेवलपमेंट नजर आएगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अब मथुरा क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता है।Imageवृंदावन को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि, वहां जो भी प्रचीन चीजें हैं उसे वैसे ही रहने देना चाहिए। जो भी डेवलपमेंट है उसे बाहर करना चाहिए। इसी तरह छत्तीसगढ़ की भी उन्होंने सराहना की और कहा कि, यहां के लिए काफी फंड केंद्र सरकार अलॉट कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी किसान, महिलाओं, आदिवासियों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

IMG 20240907 WA0034

चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने हेतु रायगढ़ पहुंचीं प्रख्यात अदाकारा एवं शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी का जिंदल स्टील एंड पॉवर प्रबंधन द्वारा ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे जेएसपी के विशेष विमान से शनिवार सुबह रायगढ़ पहुंचीं। एयरपोर्ट पर जेएसपी के कार्यपालन निदेशक पीके बीजू नायर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।