Gariyaband : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariyaband News) जिले के मैनपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की याद में मोबाइल टावर पर चढ़ने का साहस किया। होली की रात भांग के नशे में धुत रोहन (21) अपने पुराने प्यार की याद में सुबह से ही मोबाइल टावर पर बैठा रहा, जिसे दो घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा गया।
(Gariyaband News) मैनपुर के एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, रोहन मैनपुर के ठाकुर दिया पारा में एक मजदूर परिवार से है। उसे 9 साल पहले एक लड़की से एकतरफा प्यार हो गया था।
उस लड़की और उसके परिवार ने एकतरफा प्यार से परेशान होकर 6 महीने पहले मैनपुर छोड़ दिया था। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को अपनी कहानी सुनाई और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद की।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि होली की रात 8 बजे एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। उसे रात साढ़े 10 बजे स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से नीचे उतारा गया। इस दौरान उसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
(Gariyaband News) मैनपुर के एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे लाया गया। पुलिस ने युवक को समझाया और फिर छोड़ दिया। एसडीओपी ने बताया कि यह मामला एकतरफा प्रेम से संबंधित है।