Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Meet PM : विष्णु सरकार से दो मंत्रियों की होगी छुट्टी, कल दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम साय

Raipur News : छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदलने की भी चर्चा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। अगले दिन मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान सीएम साय प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय से पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में जारी काम-काज की जानकारी पीएम मोदी को देंगे। केंद्र की योजनाओं के छत्तीसगढ़ में संचालन संबंधी निर्देश भी मुख्यमंत्री को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश के सियासी हालात पर भी बात होगी।

Also Read  उपचुनाव : कांग्रेस सीट बचाने, भाजपा छीनने के लिए लड़ेगी, जोगी कांग्रेस ने नहीं लड़ेगी चुनाव

संगठन से मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर निर्देश भी मिल सकते हैं। बुधवार या गुरुवार को जब मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इसके बाद कैबिनेट में विस्तार को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा सरगुजा से प्रेमनगर विधायक रेणुका सिंह की भी चर्चा है। रेणुका सिंह डा रमन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। जबकि मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री भी थीं। इसके अलावा उन्हें मुख्यमंत्री का दावेदार भी बताया जा रहा था। ऐसे में रेणुका सिंह की विष्णु कैबिनेट में एंट्री हो सकती है।

Also Read  Brijmohan Agarwal : आज इस्तीफा देंगे लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले बृजमोहन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में अभी 2 डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित 12 मंत्री हैं। ​​​​​​इनमें राम विचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन शामिल हैं। ​बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा के बाद साय कैबिनेट में दो विधायकों को एंट्री मिलनी है। 12वें मंत्री पर लोकसभा चुनाव के बाद बनाने का फैसला सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय नेताओं ने लिया था। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Most Popular