Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP Meeting : संगठन चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने किया मंथन, चुनाव प्रक्रिया से कराया अवगत

Saria News : प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश पर संगठन पर्व अभियान आगामी संगठनात्मक चुनाव के संबंध में रायगढ़ विधानसभा के भाजपा मण्डल सरिया की बैठक (BJP Meeting) मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान की अध्यक्षता में हुई। भारतीय जनता पार्टी मण्डल-सरिया में पार्टी संगठन के चुनाव के लिए भाजपा ने शक्ति केंद्रवार चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है।

इसमें मानिकपुर-चूड़ामणि पटेल, साल्हेओना-राधामोहन पाणिग्राही, गोबरसिंहा-रामकुमार नायक, कटंगपाली-राजकिशोर पाणिग्राही, बोन्दा-गजपति डनसेना, भीखमपुरा-गोवर्धन निषाद, पंचधार-सेवकराम पटेल, सरिया नगर-जगन्नाथ पाणिग्राही, सरिया ग्रामीण-जुगल किशोर अग्रवाल, लुकापारा-लिंगेश्वर भोय, सांकरा-परदेशी प्रधान, सुरसी-शुकदेव दुआन, बरपाली-गोपाल शर्मा, बार-लोकनाथ नायक बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Also Read  OP Choudhary Vs Bhupesh : ओपी चौधरी के चैलेंज को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वीकार, कहा-चलकर...

सरिया मण्डल (BJP Meeting) के संगठन चुनाव अधिकारी अजय गोपाल यादव ने शनिवार को चुनावों के लिए नियुक्त किए गए शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा की। भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने इस कार्यशाला संबोधित किया और विस्तार से चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संगठन चुनाव के लिए सारंगढ़ साहू भवन में 06 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न होने के उपरांत आज मण्डल स्तरीय कार्यशाला रखा गया था। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर के मध्य संपन्न होंगे। बूथ समिति चुनाव के बाद मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे। सरिया मण्डल भाजपा महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 शक्ति केंद्रों के संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी,शक्ति केंद्र सहयोगी एवं सह सहयोगी के रूप में कुल 42 लोगों की सूची भी जारी कर दी गई है।

Most Popular