Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saria Bjp Meeting : सरिया में भाजपा मंडल की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रम पर की चर्चा

Saria News : भाजपा मंडल सरिया की बैठक (Saria Bjp Meeting) सांस्कृतिक भवन में हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता सुनील मेहर ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावना का वाचन किया जिसका समर्थन प्रदीप सतपथी द्वारा किया गया। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर धन्यवाद प्रस्तावना राधामोहन पाणिग्राही ने रखा, जिसका समर्थन कोषाध्यक्ष लोकनाथ नायक ने किया।

वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन नूतन स्वर्णकार ने किया जिसका समर्थन मंत्री मुरलीधर पटेल द्वारा किया गया। बैठक (Saria Bjp Meeting)में हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान, विभाजन विभीषिका दिवस सहित पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी एक वर्ष तक के लिए कार्ययोजना के बारे में विस्तृत चर्चा उपरांत रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में प्रस्तावित भाषण मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान जी ने दिया। बैठक (Saria Bjp Meeting) को जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढ़ती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें।

Also Read  सस्पेंड : शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल आते थे मास्टर साब, डीईओ ने किया निलंबित

वहीं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी अजय गोपाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव का परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ जीत सुनिश्चित करें तथा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकसित भारत अभियान को गति प्रदान करने में अपना अमूल्य योगदान दें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार बनाकर विश्राम नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें। अब संगठन व सत्ता दोनों की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है, उसमें किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है‌, इसलिए कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद भाजपा में नहीं होता।

Also Read  NMDC Dam Broke : एनएमडीसी डैम टूटा, कई मकान चपेट में, पानी में बही गाड़ियां, जान बचाकर भागे लोग

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन है और हम केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते। हम विचारधारा के लिए काम करने वाले लोग है। पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। हमारे विचारनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारी ताकत बढ़ी है। इसलिए हमारे विपक्षी दल भी यह कहते है कि भाजपा के संगठन से लड़ना आसान नहीं है। कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे पांच साल लोगों से जुड़ा रहता है, सुख हो या दुख हर समय जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच उपस्थित रहता है। जिसके परिणामस्वरूप ही ये विजय इतनी प्रचंड है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह कार्यसमिति जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है । कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना और मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है।

Also Read  FLYING SQUIRREL HUNTERS ARRESTED : उड़न गिलहरी का शिकार करने वाले पांच गिरफ्तार, शिकारियों से हिरण, जंगली सूअर, खरगोश...

सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है तथा देश के लिए उनके सपनों पर भारी विश्वास व्यक्त किया है। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ने किया तो वहीं आभार जुगल किशोर अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर महामंत्री चूड़ामणि पटेल, मुरारी नायक,दशरथ साहू,सेवकराम पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Most Popular