*छुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: जियो टॉवर के पास से उड़ाई बाइक, बगनई नाला के पास घेराबंदी कर 2 आरोपी धराए*
*लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद:* जिले की छुरा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के भीतर ही 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के दिए गए सख्त निर्देशों के तहत थाना छुरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह सफलता मिली है।
*क्या है पूरा मामला?*
प्रार्थी अंगूर कुमार मरकाम (उम्र 30 वर्ष, निवासी मोंगरा आवासपारा, थाना छुरा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी बीजू राम यादव के साथ काम से छुरा गया था। रात करीब 08:00 बजे के बीच घर लौटते समय ग्राम मोंगरा में जियो टॉवर के पास मेन रोड पर उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 HD 4989 खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने थाना छुरा में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
*मुखबिर की सूचना पर बगनई नाला के पास से पकड़े गए*
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति ग्राम चरौदा के आगे बगनई नाला के पास देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने दो संदिग्धों जिसमे
1. तौशिफ खान पिता सलीम खान, उम्र 27 वर्ष निवासी बोईरगांव, थाना छुरा, जिला गरियाबंद
2. पूनम कुमार ताण्डे पिता जीवल लाल ताण्डे, उम्र 31 वर्ष निवासी कोसमर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल CG 06 HD 4989 उनके कब्जे से जब्त की गई। मामले में बाद में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।
- पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत कर रही है।