छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (CG Police Transfer) करते हुए 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने तबादला सूची जारी की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
तबादला (CG Police Transfer) सूची में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर सहित नक्सल प्रभावित जिलों के कई निरीक्षकों को मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ कई निरीक्षकों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई जिलों के निरीक्षक प्रभावित
तबादला सूची (CG Police Transfer) में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित कई जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
CG Police Transfer तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक दृष्टि से यह फेरबदल किया गया है।




