शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार (Job Fair 2026) का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 264 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।
264 पदों पर होगी भर्ती Job Fair 2026
बलौदाबाजार जिले में आयोजित रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा (LIC), ऋषभ वेंचर्स, किरण एग्रीकल्चर, यूनिक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और आश्रव फाउंडेशन एंड सिक्योरिटी सहित कई निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें अभिकर्ता, डेटा एंट्री ऑपरेटर, मैनेजर, सेल्स, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, बेबीसिटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग सहित कुल 264 पदों पर भर्ती की जाएगी।
5वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और कंप्यूटर योग्यता तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7 हजार रुपये से 26,700 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार पंजीयन अनिवार्य Job Fair 2026
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार एप या https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी Job Fair 2026
अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार आवेदन की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या दूरभाष 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

