Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर

रायगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे (Raigarh Road Accident) में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई निवासी ज्ञानचंद मिर्धा (21), प्रकाश राठिया (20) और बुटरु (21) रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आए थे। करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक OD16 C 7859 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रायगढ़ सड़क हादसा (Raigarh Road Accident) इतना भीषण था कि तीनों युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए।

मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम

हादसे में प्रकाश राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञानचंद मिर्धा और बुटरु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान बुटरु ने भी दम तोड़ दिया। वहीं ज्ञानचंद मिर्धा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रायगढ़ सड़क हादसा (Raigarh Road Accident) के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Raigarh Road Accident ट्रेलर छोड़कर फरार हुआ चालक

चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रेलर चालक फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रायगढ़ सड़क हादसा (Raigarh Road Accident) मामले में फरार चालक की तलाश जारी है।

खेती-किसानी करते थे तीनों युवक

बताया जा रहा है कि तीनों युवक खेती-किसानी का कार्य करते थे और निजी काम से रायगढ़ आए थे। गांव लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।