CSK vs PBKS : चेपॉक में CSK का किला दरका, पंजाब ने ‘ऋतुराज सेना’ को पीटकर बनाए कई रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) को चेपॉक में 5 विकेट से हराकर 200+ रन का बड़ा चेज पूरा किया. इस मुकाबले में पंजाब ने इतिहास रच दिया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मैच 3 अप्रैल को खेला गया, जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इसे 18.4 ओवर में 210/5 बनाकर हासिल कर लिया।

इस जीत के हीरो रहे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रियांश आर्य, जिन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच पलट दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।

छवि

प्रियांश आर्य का यह प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 11 या उससे कम गेंदें खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता हो, वह भी बिना गेंदबाजी या फील्डिंग में योगदान के। इससे पहले यह कारनामा ग्लेन फिलिप्स ने 2023 में किया था।

पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) अब टी20 क्रिकेट में 200+ रन के सबसे ज्यादा सफल चेज करने वाली टीम बन गई है (9 बार), जिसने ऑस्ट्रेलिया (7 बार) को भी पीछे छोड़ दिया।

CSK के खिलाफ पंजाब का यह 210 रन का चेज आईपीएल इतिहास के उनके सबसे बड़े सफल रन चेज में दूसरा स्थान रखता है। इससे पहले 262 रन का चेज KKR के खिलाफ 2025 में आया था।

चेपॉक में भी पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) का दबदबा जारी है। 2023 से 2026 तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) के खिलाफ यह उनकी चौथी लगातार जीत है। इस मामले में वे मुंबई इंडियंस (5 जीत) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

CSK के लिए यह हार कई मायनों में चिंता बढ़ाने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) ने 200+ स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी हार गई। आईपीएल में यह पांचवीं बार है जब CSK 200+ बनाकर पंजाब से हारी है, जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200+ रन का सफल पीछा

पंजाब किंग्स – 9 बार
ऑस्ट्रेलिया – 7 बार

पंजाब किंग्स के सबसे बड़े सफल रन चेज (IPL)

262 रन बनाम KKR, कोलकाता (2025)
210 रन बनाम CSK, चेन्नई (2026)*
206 रन बनाम CSK, अबू धाबी (2014)
206 रन बनाम SRH, हैदराबाद (2014)
206 रन बनाम RCB, नवी मुंबई (2022)

छवि

चेपॉक में CSK के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस – 5 जीत (2012–2019)
पंजाब किंग्स – 4 जीत (2023–2026*)

CSK से जुड़े अहम आंकड़े CSK vs PBKS

2022 के बाद दूसरी बार CSK ने किसी सीजन के अपने पहले दो मुकाबले हारे हैं
पंजाब के खिलाफ CSK ने आईपीएल में 6 बार 200+ स्कोर बनाया
यह किसी एक टीम के खिलाफ उनका संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा (RCB के साथ) है

इन 6 मौकों में से 4 बार CSK को हार मिली

केवल 1 जीत 2008 (पहले आईपीएल मैच) में आई थी
CSK पांचवीं बार पंजाब के खिलाफ 200+ रन बनाने के बाद भी हारी
यह टी20 क्रिकेट में किसी एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा ऐसी हार का रिकॉर्ड है
वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 हार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया

दूसरी बार चेन्नई ने बनाया ये रिकार्ड

इसके अलावा, यह सिर्फ दूसरी बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) ने किसी सीजन के अपने पहले दो मैच गंवाए हैं (पहले 2022 में हुआ था)। कुल मिलाकर जहां पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) ‘मिशन मोड’ में नजर आ रही है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) को अपनी गेंदबाजी और डेथ ओवर रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा। अब ऋतुराज गायकवाड़ के सामने चुनौती है कि वह दो लगातार हार के बाद टीम की वापसी कैसे कराते हैं।