Wednesday, October 16, 2024

CM Jandarshan : मुख्यमंत्री जनदर्शन आज, सीएम विष्णुदेव साय सुनेंगे सुमस्याएं

CM Jandarshan CM House : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर गुरुवार को रायपुर में सीएम जनदर्शन (CM Jandarshan) लगाने की शुरुआत की है। 27 जून से पहला जनदर्शन लगाया गया था। इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में व्यवस्थाएं की जा रही है।

ads1

वहीं दूसरा जनदर्शन (CM Jandarshan) आज 4 जुलाई को है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

 

Most Popular