Bhawna Bohra : कवर्धा हादसे के पीड़ित 24 बच्चों को मिली ‘मां’, भाजपा विधायक उठाएंगी ये जिम्मेदारियां

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के बच्चों को भाजपा विधायक भावना बोहरा (Bhawna Bohra) ने गोद लेंगी। वह इन बच्चों की शिक्षा, रोजगार से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी निभाएंगी। पंडरिया विधायक मंगलवार को मृतकों के परिजनों से मिलने सेमरहा गांव पहुंची थी।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा (Bhawna Bohra) ने हादसे में मारे गए 19 लोगों के 24 बेटा और बेटियों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, मन बहुत व्यथित है। उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नही कर सकती लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं।Imageइससे पहले सभी मृतकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया। हादसे में मृतकों के परिजन को प्रदेश सरकार 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देगी।

Image

इस हादसे को लेकर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज बहुत ही भावुक व भारी मन से वनांचल क्षेत्र कुकदुर में सोमवार को हुए दुखद घटना में हताहत परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और संवेदना व्यक्त की। उनकी इस असहनीय पीड़ा को देखकर अत्यंत दुख हुआ।

Image

एक परिवार के सदस्य को खोने का दुख इस दुनिया का सबसे बड़ा दुख है। उनकी पीड़ा को कम करने और इस हादसे की वजह से जिन 24 बच्चों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें गोद लेने व उनकी शिक्षा, रोजगार से विवाह तक कि जिम्मेदारी उठाने का मैनें निर्णय लिया है और इस निर्णय को पूरा करने के लिए मैं हमेशा एक अभिभावक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करती रहूंगी। ईश्वर उन सभी की दिवंगत आत्मा को शांति दे और उन्हें यह दुख सहने के लिए शक्ति प्रदान करे।