Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने,

Rishabh Pant IPL 2024 : प्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के 43 गेंद में नाबाद 88 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट पर 224 रन बना डाले। एक समय दिल्ली ने 44 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन अक्षर पटेल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 68 गेंद में 113 रन की शतकीय साझेदारी कर दिल्ली को उबारा।

पंत अंतिम 5 ओवर में बेहद तेज खेले। अंतिम ओवर में उन्होंने चार छक्के और चार चौका लगाया। आखिरी पांच ओवर में दिल्ली ने 97 रन बनाए। अक्षर ने 66 रन बनाए यह उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर रहा, जबकि पंत ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए।
अपनी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय पंत ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की 18 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल है। यह दुनिया भर में किसी भी टी20 मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ सबसे अधिक रन नहीं हैं, बल्कि किसी खिलाड़ी द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ एक ही पारी में 60+ रन बनाने का पहला रिकॉर्ड भी है।
किसी एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

बल्लेबाजगेंदबाजमैचरन
बनाए
गेंद
खेली
ऋषभ पंतमोहित शर्मादिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 20246218
उस्मान खानकायस अहमदमुल्तान vs लाहौर, PSL 20235418
कैमरन डेलपोर्टटॉम करनएसेक्स vs सर्रे, ब्लास्ट 20235315
विराट कोहलीउमेश यादवबेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 20135217
हाशिम अमलालसिथ मलिंगापंजाब vs मुंबई, आईपीएल 20175116

 

वहीं, पंत आईपीएल इतिहास में विराट कोहली (उमेश यादव) और हाशिम अमला (लसिथ मलिंगा) के बाद किसी गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पंत लीग के 17 सीजन के इतिहास में एक आईपीएल मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि, पंत ने विराट और अमला को पीछे छोड़ते हुए लीग में पहली बार किसी गेंदबाज के खिलाफ 60 से ज्यादा रन बनाए। विराट और अमला इस आंकड़े को नहीं छू पाए थे।

 

आईपीएल की एक पारी में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजगेंदबाजमैचरनबॉल
ऋषभ पंतमोहित शर्मादिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 20246218
विराट कोहलीउमेश यादवबेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 20135217
हाशिम अमलालसिथ मलिंगापंजाब vs मुंबई, आईपीएल 20175116

 

दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए : दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए, जो कि किसी पारी में आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में शीर्ष पर बेंगलुरु की टीम है। उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ चिन्नास्वामी में आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे।

आईपीएल पारी के आखिरी पांच ओवरों में बने सर्वाधिक रन

रन बनेटीमvsजगहसाल
112बेंगलुरुजीएलबेंगलुरु2016
97दिल्लीजीटीदिल्ली2024
96पंजाबमुंबईमुंबई2023
96मुंबईदिल्लीमुंबई2024
91बेंगलुरुकोलकाताकोलकाता2019