Garmi : आग उगल रहे सूर्य देव, लोग बेचैन, पारा 42 डिग्री पार

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान (Garmi) रायपुर जिले के तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजनांदगांव में 41.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री, रायपुर में 40.5, बालोद में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

सूरज ढलने के बाद भी शाम के वक्त गर्म (Garmi) हवाओं के धपेड़े पड़ रहे हैं। हालांकि रात के समय गर्मी से राहत है। दुर्ग और अंबिकापुर जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों रात का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर, रायपुर माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और दुर्ग में रात का तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रहा रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम बलरामपुर में 17.डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

भारत में जब किसी मैदानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति माना जाता है। इसके अलावा सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है।

शहरों में दिन का तापमान

शहर अधिकतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 40.5 डिग्री +2 डिग्री
रायपुर (माना) 40.2 डिग्री +2 डिग्री
बिलासपुर 39.8 डिग्री 0 डिग्री
अंबिकापुर 37.4 डिग्री +2 डिग्री
पेंड्रा 36.4 डिग्री +1 डिग्री
राजनांदगांव 41.3 डिग्री
जगदलपुर 38.4 डिग्री +2 डिग्री