अपने ही वादों और घोषणाओं से घिरी कांग्रेस, TS बाबा का वीडियो वायरल

 



IMG 20231027 WA0010


कर्मचारियों से किया वादा कांग्रेस ने नही किया पूरा, पुराना वीडियो कर्मचारियों ने किया वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य दल भी लगी हुई है। एड़ी चोटी का मेहनत करते हुए वादों और घोषणाओं के साथ जनता के बीच पहुँचने का प्रयास सभी दल कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के नेताओं का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को 2018 चुनाव के पूर्व बताया जा रहा है। जिसमें TS कर्मचारियों के बीच पहुँच कर सभा को संबोधित कर रहे हैं। बाबा ने हड़ताल करने वालों की वादा किया कि सरकार बनने पर उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का काम सबसे पहले किया जाएगा।

लेकिन आज सरकार के कार्यकाल को 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस के वादों का कोई अतापता नही है। कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार को लेकर नाराजगी है।

Bjp ने एक्स सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है

” 2018 में चुनाव से पहले कांग्रेस के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंहदेव (Leader of Opposition T.S. Singhdev) ने खुले मंच से कहा था कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर देंगे, आज 5 वर्ष पूर्ण होने को है, कांग्रेस द्वारा किये हुए एक भी वादे पूरे नहीं हुए।”

वादों को पूरा करने के बजाए किया FIR

कर्मचारी नेता प्रवीण साहू का कहना है कि इस कांग्रेस सरकार ने नियमित करने का वादा किया था लेकिन वादा पूरा नही किया। चुनाव के पहले हमने आंदोलन प्रदर्शन किए। जिसके कारण आज हम और अधिक परेशानी में आ गए हैं। वादा पूरा करने के बजाए कांग्रेस सरकार ने हमारे लोगों के ऊपर फर्जी FIR करवा दिया है। जिस कांग्रेस को वादा पूरा करवाने सरकार के रूप में बैठाए वो सरकार वादा पूरा नही बलिक FIR करवा रही है।