Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बारिश से दीवार गिरी, 9 की मौत, तड़के 3 बजे हुआ हादसा

लखनऊ. लखनऊ में तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां दिलकुशा कॉलोनी में दीवार गिरने से 9 लोगों की दबकर मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है, उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सभी मृतक और घायल झांसी जिले के पचवारा के रहने वाले हैं। CM योगी घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंच सकते हैं। यह सभी कैंट एरिया में आर्मी कैंपस की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे। नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। DM ने बताया कि बांउड्रीवाल के पास लोग झोपड़ी में सोए थे। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद ओझा का कहना है कि सुबह 7 बजे 9 लोगों को लाया गया था, सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

सेना के जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन : आर्मी कैंट के पास हादसा हुआ तो मौके पर रेस्क्यू के लिए आर्मी के जवान भी पहुंच गए। CM योगी हादसे में नजर बनाए हैं। DM और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है। घायलों के बेहतर इलाज कराए जाने के सीएम ने निर्देश दिए हैं।

 

 

मृतकों की डिटेल्स

  • पप्पू पुत्र घनश्याम, उम्र 40 वर्ष
  • मानभुवन देवी पत्नी पप्पू, उम्र 40 वर्ष
  • प्रदीप पुत्र पप्पू, उम्र 20 वर्ष
  • रेशमा पत्नी प्रदीप, उम्र 22 वर्ष
  • नैना उर्फ भारती पुत्री प्रदीप, उम्र 1 वर्ष
  • धर्मेंद्र, उम्र 24 वर्ष
  • वीबी चंदा पत्नी धर्मेंद्र, उम्र 20 वर्ष
  • 2 बच्चे

 

2 घायलों के नाम

  • राघवेंद्र पुत्र करन, उम्र 20 साल
  • गोलू पुत्र पप्पू, उम्र 18 साल

Most Popular