TS Singh Deo : टीएस बाबा का बढ़ा कद, कांग्रेस ने राज्यों की ये जिम्मेदारी सौंपी

0
106
TS Singh Deo: TS Baba's stature increased, Congress handed over this responsibility to the states
TS Singh Deo

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) का कद बढ़ाया गया है। उन्हें चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम करेंगे।

सिंहदेव (TS Singh Deo) को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान टीएस नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी।

2018 कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत का एक बड़ा क्रेडिट घोषणा पत्र को दिया गया था, जिसमें बिजली बिल हाफ, किसानों की कर्ज माफ़ी, धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य जैसी बड़ी घोषणाएं कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को घोषणा पत्र समिति के लिए राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया था। इस सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, शशि थरूर और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिंहदेव को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया था। सिंहदेव ने ऐसी योजनाएं बनाई कि जनता प्रभावित हुई और कांग्रेस को प्रदेश की 90 में से 68 सीटें मिली थी।