Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tiranga Yatra : जोश और उत्साह के साथ रामानुजगंज नगर में निकली तिरंगा यात्रा

Balrampur News : रामानुजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान नगरवासी एवं छात्र छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में हम सबको सम्मिलित होकर गौरव की अनुभूति हो रही है.

Also Read  Chandi Devi Temple Bears : गेट फांदकर भालू मंदिर पहुंचा, गर्भ गृह का द्वार नहीं खोल पाया

जिस प्रकार से आप सब का जनसैलाब इस तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra ) में उमड़ा है निश्चित रूप से आपके अंदर देश के प्रति प्रेम को दर्शाता है। तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ हो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते भारत माता चौक में भारत माता की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर समाप्त हुई।

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, अरुण केसरी, अशोक जयसवाल शैलेश गुप्ता, अशोक केशरी, विकास दुबे मुकेश जायसवाल, कौशल जयसवाल, विजय रावत, प्रमोद कश्यप ललिता कश्यप, अमित गुप्ता, सनोज दास, अशोक गौड़, एसपी निगम, अजय केशरी, अंकित गुप्ता सहीत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Also Read  TaTaPani Mahotsav : तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ कल, अक्षरा सिंह व मिथुन देंगे प्रस्तुति

महिलाएं भी बड़ी संख्या में रही  उपस्थित : तिरंगा यात्रा में दौरान महिलाओं की भी उपस्थित बड़ी संख्या में रही महिलाओं का भी उत्साह देखते बन रहा था। नगर के करीब करीब सभी वार्डो से महिलाओं की उपस्थिति रही।

1 किलोमीटर से अधिक लंबी लगी कतार :  तिरंगा यात्रा में नगर के सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित नगरवासी सम्मिलित हुए हाथ में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में जब लोग कतर बध हुए तो 1 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लग गई देशभक्ति के भावना से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा में स सभी सम्मिलित हुए।

Also Read  Samman : स्वतंत्रता दिवस पर जिपं सभापति ने ऑटो ड्राइवरों का किया सम्मान

 

Most Popular