Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आज, इस दिन से शुरू होगा अभियान

Chhattisgarh News : भारतीय जनता पार्टी 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा (Har Ghar Tiranga Abhiyan) निकालने जा रही है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान की रुपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तिरंगा यात्रा के प्रदेश प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान मागदर्शन देंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित सरकार के मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम शिरकत करेगी।

Also Read  Rahul Gandhi Rally : इस दिन राहुल पहुंचेंगे छग के दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

वहीं दूसरी ओर भाजपा के इस अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) को कांग्रेस ने नौटंकी और साजिश करार दिया है। बताया गया है कि 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को दी गई है।

वहीं 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दरअसल भाजपा ने पिछले साल भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ अभियान चलाया था।

Also Read  RTE Admission : आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन इस तारीख से होगा शुरु

इसके माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, देश की एकता, अखंडता का संकल्प लिया जाता है। इसे अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। इसे लेकर अब तो कई तरह के इनोवेशन होने लगे हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक-दूसरे से जोड़ती है।

Also Read  CM Jandarshan : आज प्रदेश की जनता से सीधे मिलकर समस्याएं दूर करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन कार्यक्रमों में बच्चों को भी शामिल किया जाएगा ​ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी भी की जा रही है।

 

Most Popular