Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Road Accident in Balod : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, डूबने से डॉक्टर की मौत

Balod News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक डॉक्टर अपनी कार सहित नाले में जा गिरा,  जहां उसकी डूबने से मौत (Road Accident in Balod) हो गई। आशंका है कि भारी बारिश के चलते चालक को दिखना कम हो गया होगा, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

भारी बारिश में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतक युवक बालोद के ग्राम भानपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ था। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुरुर ब्लॉक के भुलन डबरी की यह घटना बताई जा रही है।

Also Read  Meeting Vishnudev Sai : अफसरों से सीएम बोले- मैं किसान रहते जो भुगत चुका, मेरे राज में किसानों को वो समस्या नहीं होनी चाहिए

गुरुर पुलिस ने पूरी घटना की पुष्टि की है। बीती रात हो रही मूसलाधार बारिश, जो की शाम छह बजे से पूरी रात हुई। इसी दौरान की घटना (Road Accident in Balod) बताई जा रही है। वहीं सरपंच भानपुरी अरुण साहू ने बताया कि मृतक थानेश साहू मेडिकल कर्मचारी था।

रात में पुलिस द्वारा शव को रेस्क्यू कर अस्पताल में रखवा दिया गया था और अभी पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। मृतक थानेश साहू अपने काम से लौट रहा था। हादसा भुलन गांव और मंदिर के बीच हुआ है। कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में कुछ नजर ना आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

Most Popular